PCOD का मतलब क्या है
Hi, I am Dr. Rooma Sinha, Senior Gynecologist, Laparoscopic and Robotic Surgeon at Apollo Hospital. आज हम लोग एक बहुती कॉमन समस्या, PCOD के बारे बात करना चाहेंगे. PCOD एक ऐसी चीज़ है, जो हर दूसरा पेशेंट , जो हमारे कमरे में आता है, बोलता है, मैड़म मुझे PCOD है. मैं पूछती हूँ, आपको PCOD समझ में आता है? क्या बात कर रहे आप!
Often लोगों को समझ में नहीं आता कि PCOD क्या है | एक अल्ट्रा साउंड रिपोर्ट के साथ they assume कि हमकों PCOD हैं| आपको ये समझने की ज़रूरत है कि PCOD एक बाड़ी का कंडिशन है, वो डिजीज नहीं है कि एक दवाई दे दें या एक Course दे दें वो चला जाएग | यह एक सिंड्रोम है जो आपके खाने, पिने और lifestyle पे dependent है | और यह चीज़ उभर कर ज्यादा आ रही है, क्योंकि हमारा lifestyle बदल गया है, हम लोग सब चेयर पर बैठे रहते है और खाना भी बहार का ज्यादा खाते है,
Obesity भी बढ़ रही है, वेट बढ़ रहा है। ये सब मिला जुला कर कि ये एक सिंड्रोम आपको परेशान करता है। आपको ये समझना है कि अगर आप PCOD से बचना चाहते हैं, तो सारा काम आपको करना है। मुझे बहुत कम काम करना है, और वो कम मैं बोलती हूँ सिर्फ तीन मंत्र याद रखिए
पहला आप exercise कीजिये रोज, पंधरा मिनाट, बीस मिनाट, ये कोई ज़रूरी नहीं है कि Skipping करना start करते हैं आप चलना स्टार्ट कीजिये | कुछ भी Move from your seat.

